Ad Code

Responsive Advertisement

रसड़ा व SOG की संयुक्त टीम ने मारूती कार से भारी मात्रा में अवैध शराब व नाजायज़ असलहों संग दो शराब तस्करों को गिरफतार कर जेल भेजा।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी)

रसड़ा व SOG की संयुक्त टीम ने मारूती कार से भारी मात्रा में अवैध शराब व नाजायज़ असलहों संग दो शराब तस्करों को गिरफतार कर जेल भेजा।
 ---------------------------------------------------------------
                     
रसड़ा (बलिया) पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देशन में जनपद बलिया में अपराध एवं अपराधियों पर शिकंजा कसने सहित संदिग्ध व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी रसड़ा एस.एन.वैस के पर्यवेक्षण  में ट्रेनी सीओ /प्रभारी थाना रसड़ा मुहम्म्द उस्मान द्वारा गठित टीम के उ0नि0 राजकपूर सिंह, उ0नि0 सुशील कुमार मय फोर्स व  SOG टीम प्रभारी उ0नि0 अजय यादव मय टीम ने संयुक्त रुप से घेराबंदी कर फर्जी नंबर प्लेट लगे सफेद रंग की एक मारुती कार भारी मात्रा में अवैध शराब एवं अवैध असलहों व कारतूसों संग दो लोगों को गिरफतार कर जेल भेज दिया । पुलिस सूत्रों के अनुसार दिनांक 02.08.2022 को पुलिस को जरिये मुखवीर सूचना मिली कि फर्जी नम्बर प्लेट लगे एक सफेद रंग की मारूती कार से 30 पेटी में पैक  अवैध शराब जो काफी मात्रा मे देशी शराब लेकर पकवाईनार होते हुए बिहार जाने वाली है इस सूचना पर बैरिकेटिंग कर रेलवे क्रासिंग के पास घेर कर पकड़ लिया गया। गाड़ी में दो व्यक्ति बैठे मिले नाम व पता पुछा गया तो चालक ने अपना नाम जितेन्द्र कुमार यादव पुत्र लालबदन यादव निवासी ग्राम धनईपुर थाना रसड़ा व कार में बैठे व्यक्ति नें जवाहर लाल यादव पुत्र स्व0 राजनरायन यादव निवासी धनईपुर थाना रसड़ा बताया और जब इनकी जामातलाशी ली गयी तो जितेन्द्र के पास से 100 रूपये व 01 अदद तमंचा 315 बोर व जवाहर लाल यादव के पास से 80 रूपये नगद व एक अदद तंमचा 315 बोर व प्रत्येक तंमचा में एक-एक कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। गाडी चेक किया गया तो 30 पेटी  अवैध देशी शराब बरामद हुयी प्रत्येक पेटी 45 टेट्रा पैक कूल 1350 पाउच प्रत्येक 200 ML कुल ली0 में 270 लीटर बरामद हुआ। गाड़ी को ई-चालान एप्प के माध्यम से चेक किया गयो तो नम्बर स्कार्पियो का बता रहा था पूछताछ में बताये कि कूटरचना करके फर्जी नंम्बर लगाए हैं जिस पर वाहन को 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। तथा अवैध शस्त्र  व अवैध देशी शराब रखने का अधिकार पत्र मांगा गया तो नही दिखा सके अभियुक्तगणो को नियमानुसार समय करीब 9.55 बजे गढ़िया रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर थाना रसड़ा पर मु0अ0सं0 275/ 2022 धारा 419,420,467,468,471 भादवि व 60(1)/63/72 आब0 अधि0 व मु0अ0सं0 276 / 2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट एवं मु0अ0सं0 277/ 2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त जितेन्द्र कुमार यादव पुत्र लालबदन यादव एवं जवाहर लाल यादव पुत्र स्व0 राजनरायन यादव निवासीगण ग्राम धनईपुर थाना रसड़ा(बलिया) को न्यायालय की अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार इन अभियुक्तों के कब्ज़े से 2 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 2 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर एवं 270 लीटर अवैध देशी शराब व एक अदद मारूती कार तथा 180 रुपये नकद बरामद किये जाने का दावा किया गया है । इस गिरफ्तारी पुलिस टीम में रसड़ा थाना के उप निरीक्षक राजकपूर सिंह,उ0नि0 सुशील कुमार व इनके हमराही फोर्स के साथ एसओजी टीम बलिया के उप निरीक्षक अजय यादव व उनके हमराही पुलिसजन शामिल रहे।