Ad Code

Responsive Advertisement

रसड़ा अस्पताल में गंदगी और गड़बड़ी देख भड़के सीएमओ : खामियों पर लगायी लताड़।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी)

रसड़ा अस्पताल में गंदगी और गड़बड़ी देख भड़के सीएमओ : खामियों पर लगायी लताड़।
-------------------------------------------------------------------------------------
                           
रसड़ा ( बलिया ) जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ जयंत कुमार सोमवार की दोपहर में औचक निरीक्षण के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पर पहुंच कर वस्तुस्थिति देख और कहानी सुन भड़क गए । निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर संबंधित को कड़ी फटकरा लगाते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने का सख्त निर्देश दिये । 

इस दौरान सीएमआ ने प्रसव कक्ष, आपरेशन थियेटर तथा रोगियों के वार्डों का भी विधिवत निरीक्षण किया तथा भर्ती मरीजों से बात कर अस्पताल के हालात से वाक़िफ हुए । निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ़ सफ़ाई की दुर्व्यवस्थाओं आदि अनेकों गड़बड़ियों व खामियां देख भड़के सीएमओ कूडों कचरों के अम्बार के साथ ही अस्पताल परिसर अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों पर नाराजगी जताते हुए अधीक्षक से तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दरम्यान सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान मिली सभी खामियों को एक सप्ताह में दुरुस्त कर लेने का चेतावनी भरे लहजे में सख्त निर्देश दिया तथा साथ ही चिकित्सकों से पीएम जन औषधि केंद्र से संबंधित जेनरिक दवाईयां लिखने को निर्देश दिया। इसी दौरान अस्पताल अधीक्षक डा. बीपी यादव द्वारा कुछ डाक्टरों के कमी की पूर्ति की तरफ ध्यान दिलाये जाने पर सीएमओ ने शीघ्र ही इस कमी को दूर कराये जाने का आश्वासन दिया।