Ad Code

Responsive Advertisement

बाबा तेजेश्वर नाथ मंदिर पर रखे दुर्गा प्रतिमा पर राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने पूजा अर्चना किया।

 



दुबहड़ । क्षेत्र के ग्राम पंचायत आखार स्थित बाबा तेजेश्वर नाथ के मंदिर पर रखे गए दुर्गा प्रतिमा पर बुधवार की देर शाम उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने पहुंचकर मां दुर्गा का पूजन अर्चन किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मां दुर्गा प्रकृति को नियंत्रित एवं अनुशासित रखती हैं मां दुर्गा के पूजा अर्चना से यश कीर्ति वैभव आदि मिलता है । उन्होंने मंच से क्षेत्र के लोगो के सुख समृद्धि एवं स्वास्थ्य दीर्घायु होने की कामना की । इस मौके पर कमेटी द्वारा राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला को अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण करके सम्मानित किया गया । इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम प्रकाश सिंह पिंटू विमल पाठक सुनील सिंह अशोक सिंह अमरनाथ सिंह कमलेश सिंह विश्वजीत सिंह आदि लोग रहे ।

रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता