Ad Code

Responsive Advertisement

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नव निर्मित श्री राम जानकी मंदिर का शिखर पूजन सम्पन्न हुआ।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नव निर्मित श्री राम जानकी मंदिर का शिखर पूजन सम्पन्न हुआ।

दुबहर, बलिया (स्वतंत्रविचार 24) - स्थानीय क्षेत्र के नगवा गांव स्थित नव निर्मित श्री राम जानकी मंदिर  "कोसलेश सदन" का शिखर पूजन श्रीमद जगद्गुरु  जयकांताचार्य जी महाराज ने मुख्य यजमान धीरेंद्र पाठक के हाथो  वैदिक मंत्रोचार के बीच विधिवत  संपन कराई। उसके 
उपरांत हरेराम पाठक व्यास ने श्री सीताराम की आरती कर गांव एवं क्षेत्र की  मंगलमय  कामना की ।
इस अवसर पर मुख्य यजमान धीरेंद्र पाठक ने बतलाया कि आगामी 18 अप्रैल को कलश  यात्रा 19 से 22 तक विधिवत पूजन अर्चन के उपरांत  23 को मूर्ति की  प्राण प्रतिष्ठा , हवन, एवं विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।
 इस अवसर पर प्रमुख रूप से पंडित श्रीधर चौबे , जनार्दन पाठक ,पूर्व प्रधान विमल पाठक ,दीनानाथ पाठक ,लालजी पाठक, बैज नाथ साहू ,हरेराम पाठक , वीरेंद्र पाठक, मोहन लाल पाठक,  प्रभुनाथ तिवारी, अशोक पांडेय,हरिशंकर पाठक, शेषमणि पाठक मंटू, नारायण पाठक, हीरा यादव, जवाहर पाठक, सोकन पाठक, ऋषिकेश पाठक आदि मौजूद रहे।