नगरा (बलिया) स्थानीय नगर पंचायत में चल रहे रामलीला के अन्तिम दिन पूर्णिमा को जय श्रीराम के गगनभेदी गुंजायमान उद्घोष के साथ राम राज्याभिषेक सम्पन्न हुआ। प्राचीन दुर्गा मंदिर के पावन स्थली के चबूतरे पर बुधवार की रात्रि में भरत शत्रुध्न साथ लेकर बशिष्ठ मुनी राम सीता लक्ष्मण हनुमान आदि जब अयोध्या के राज दरबार में पहुंचते हैं सजे राजदरबार के राजसिंहासन देने के लिए नर-नारी की भीड़ इस कदर लग गयी मानो पूरा अयोध्या उमड़ पड़ा हो। चौदह वर्ष बाद अयोध्या आगमन पर देखने को आतुर लोगों के आंखों से आंसू छलक आए। इस खुशी के क्षण को हर कोई अपने नयनों में संजोए रखने के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। राम को राज्याभिषेक के पश्चात फूलों वर्षा हुई और लोगों ने मिष्ठान वितरण के साथ महा प्रसाद ग्रहण किये। क्षेत्रवासियों के सहयोग से चले रामलीला के मंचन में राम के चरित्र का चित्रण कर संजीव प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर राजकुमार गोंड, बसन्त पाण्डेय, देवनारायण प्रजापति देवा भाई, उमाशंकर चौरसिया, भूपेन्द्र सिंह भुअर, रमेश पाठक, रामसनेही गोंड, अंजनी सिंह बाघा, गोविन्द खरवार, सन्नी सिंह, प्रमोद पाठक, रमेश पाठक, ब्रजेश कुमार चौरसिया, इन्द्रजीत गोंड, अंकुर पाठक, नीरज चौहान, संतोष गोंड, विनय पाठक, अजय शर्मा, धर्मेन्द्र चौहान, मनोज श्रीवास्तव आदि रहे।
रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा






Social Plugin