Ad Code

Responsive Advertisement

21 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक कल्पवास शिविर।

 


बलिया। कार्तिक मास में महाबीर घाट के निकट कल्पवास करने वाले साधु संतों व आम नागरिकों के लिये द वैदिक प्रभात फाउंडेशन नया चौक जपालिनगंज 21 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक कल्पवास शिविर लगा रहा है। इस संबंध में स्वामी श्री बद्री विशाल महाराजश्री ने बताया कि बलिया जनपद धर्मिक क्षेत्र में अपना एक अलग स्थान रखता है जिसको आगे बढ़ाना जनपद के लिये गौरव की बात है। इसी को ध्यान में रखते हुए कल्पवास शिविर लगाया गया है।शिविर में एक संत दीर्घा रहेगा। जिसमे महर्षि ऋषि भृगु मुनि के साथ ही कालांतर में रहे संत स्थापित रहेंगे। यहां आने वाले भक्त इनके दर्शन कर सकेंगे।उन्होंने बताया कि कल्पवास शिविर में 21 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक प्रत्येक दिन कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमे ध्वजपूजन, श्रीमद्भागवत महापुराण कथा, गोवर्धन पूजा उत्सव, भृगु क्षेत्र पंचकोशी परिक्रमा, श्री अष्टलक्ष्मी महायज्ञ, गोपाष्टमी उत्सव, अक्षय नवमी उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, तुलसी शालिग्राम विवाहोत्सव, वैकुंठ चतुर्दशी उत्सव, देव दीपावली उत्सव व कार्तिक पूर्णिमा उत्सव शामिल है।महाराजश्री ने बताया कि कल्पवास करने वाले सन्तों व नागरिकों को कोई असुविधा नही हो इसका पूरा इन्तजाम रहेगा।



रिपोर्ट:- मु० अहमद हुसैन उर्फ जमाल