Ad Code

Responsive Advertisement

विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुआ सम्पन्न।

 


नगरा (बलिया)। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। चुनाव के दौरान लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। चुनाव के दौरान मुस्लिम वर्ग की महिलाओ ने जमकर मतदान किया। वहीं युवा एवं दिव्यांग मतदाताओं ने भी अपने मत का प्रयोग किया और कहा कि मेरा मत देश को मजबूत करने के लिए है। कही से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। मतदान के दौरान कुछ लोग अपना नाम मतदाता सूची में नहीं होने की शिकायत करते रहे। कुछ नामों को डिलीट भी किया गया था।
     

  नगरा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। सभी मतदान केंद्रों पर गोवा से गुजरात तक की पुलिस सहित पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रही। चुनाव के दौरान मतदान में लगे अफसर व सुरक्षा कर्मी भागदौड़ करते रहे। स्थानीय पुलिस भी समय-समय पर क्षेत्र में भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती रही और साथ में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करती रही। सुबह से मतदान केंद्रों पर हल्की फुल्की भीड़ देखने को मिली जैसे ही मतदान का समय बढ़ता गया, भीड़ भी बढ़ती गर्मी और कहीं कहीं लम्बी कतार लग गयी। सायं तक लगभग 62% मत पड़ने का अनुमान रहा। 

युवा मतदाताओं के चेहरों पर मतदान को लेकर खुशहाली देखने को मिली। कई मतदाताओं ने बताया कि हम पहली बार अपने मत का प्रयोग करने आए हैं।  मतदान के समय प्रत्याशी व अभिकर्ता घूमते रहे। मत का प्रयोग करने के बाद हमें बहुत ही खुशी मिली है और हम लोगों से अपील करते हैं कि आप सभी लोग अपने अपने मत का प्रयोग पूरी तरीके से करें। दिव्यांग मतदाता भी अपने परिजनों संग पोलिंग बूथों पर पहुंच कर मतदान में हिस्सा लिया।


रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा