रतसर (बलिया) विधानसभा चुनाव मतदान संपन्न हुआ I सब जानते हैं हमारे भारत लोकतांत्रिक देश है। यहां पर हर व्यक्ति जो अपनी 18 साल की उम्र पूरे कर चुका है उसे वोट डालने का अधिकार है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लिखा गया जिसमें यह भी लिखा गया था। कि अब से भारत एक लोकतांत्रिक देश है हम सभी जानते हैं कि लोकतांत्रिक देश में सभी नागरिकों को वोट देने का अधिकार होता है।
परंतु कुछ नागरिक ऐसे भी होते हैं जो अपना वोट कीमत नहीं समझते हैं ।और मतदान के समय वोट नहीं करते हैं ऐसे लोगों को यह जानना बहुत ही अधिक जरूरी है। कि एक वोट भी कितने कीमती हो सकती है। इसी क्रम में फेफना विधानसभा के बहादुरपुर कारी बूथ पर राजवीर सिंह जो ट्रेजरी ऑफिसर बक्सर बिहार में कार्यरत है उन्होंने आकर अपना मतदान दिया और समाज को यह संदेश दिया कि मतदान देना सर्वश्रेष्ठ कार्य है। कई बूथों पर यह देखने को मिला दिव्यांग महिलाएं बुजुर्ग मतदान करने के लिए किसी ना किसी के सहारे आए हुए थे।और अपने अधिकार का प्रयोग किये I छिटपुट घटनाओं को छोड़कर चुनाव सकुशल शांति पूर्वक संपन्न हुआ प्रशासन मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी दी
रिपोर्ट :-- पियुष सिंह






Social Plugin