Ad Code

Responsive Advertisement

सतीश चंद्र महाविद्यालय में स्मार्टफोन टेबलेट का वितरण।

 


बलिया। सतीश चंद महाविद्यालय परिसर के सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना के तहत स्मार्टफोन टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर वैकुंठ नाथ पांडेय की अध्यक्षता में किया गया ।इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश शासन के प्रतिनिधि के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया श्री विजय त्रिपाठी मुख्य अतिथि एवं कालेज के प्रबंधक समिति के सदस्य श्री जय प्रकाश उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के उत्साह को बढ़ाते हुए स्मार्टफोन के उपादेयता पर प्रकाश डाला ।अपने उद्बोधन में उन्होंने हिंदी के सुप्रसिद्ध गजल कार दुष्यंत कुमार के गजलों का उद्धरण देकर अपनी बात को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया । कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉक्टर बैकुंठ नाथ पांडेय ने छात्र छात्राओं को  शुभ आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के मुख्य अनुशासक व महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अरविंद नेत्र पांडेय,डॉ सानंद सिंह स्मार्टफोन वितरण के संयोजक डॉ उमेश सिंह महाविद्यालय के मुख्य अनुशासक डॉ अविनाश चन्द पांडेय, डॉक्टर ओम प्रकाश यादव डॉ संजय कुमार ठाकुर एवं डॉ देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर श्रीपति कुमार यादव ने किया।


रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश