नगरा (बलिया)। नगरा गडवार मार्ग पर नगरा बाजार से सब्जी लेकर घर जा रहे एक ब्यक्ति के बाइक से जोरदार टक्कर हो जाने से गम्भीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगो ने पीएचससी नगरा पहुंचाया जहां से चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार को थाना क्षेत्र के रेकुआ नसीरपुर निवासी 60 वर्षिय अच्छेलाल गुप्ता पुत्र शीतल प्रसाद गुप्ता नगरा बाजार से अपने घरेलू कार्य करके घर जा रहे थे कि रास्ते में ही अभी पहुंचे थे कि जजला मोड़ के पास बलिया से आ रहा बाइक सवार ने टक्कर मारी दिया जिससे सड़क पर गिरकर छटपटाने लगा। चोटें गम्भीर होने के कारण बलिया से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया जहां एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर सवार से पुछताछ में जूट गयी है।
रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा






Social Plugin