Ad Code

Responsive Advertisement

सरकारी भूमि पर दबंगों के कब्जा से नाली निर्माण बाधा के खिलाफ प्रदर्शन कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन।

 


रसड़ा (बलिया) स्थानीय तहसील मुख्यालय रसड़ा पर मंगलवार को दोपहर में खड़सरा गांव के अनुसूचित बस्ती के सैकड़ों महिलाओं और पुरूषों का जत्था ने गांव में नाली निर्माण कार्य में कुछ दबंगों द्वारा बाधा उत्पन्न कर रहे लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन कर मंडलायुक्त व एसडीएम के नाम ज्ञापन पत्र सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर नाली निर्माण में आ रही बाधा को दूर करने की मांग किया है । संबंधित गांव के डा. मुकेश कुमार, संजय कुमार, अनिल कुमार, सुरेश राम, योगेंद्र कुमार, चंदा देवी, देवंती देवी, चम्पा, सुधा देवी अरविंद कुमार, दीनबंधु, शैलेंद्र, रमेश, विनोद, पुरूषोत्तम राम आदि के नेतृत्व सैकड़ों ग्रामीणों के जत्था द्वारा दिये गए पत्रक में आरोप लगाया है कि खड़सरा दलित बस्ती में जब नाली बनाने का कार्य शुरू किया गया तो ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा जमाये लोग नाली निर्माण में अवरोध पैदा कर रहे हैं। उन्होंने दबंगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए नाली निर्माण में आने वाली समस्त बाधाओ को दूर करने की मांग की है।


रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी