Ad Code

Responsive Advertisement

श्री बीका भगत सेवा संस्थान द्वारा संचालित रामलीला मंचन के दुसरे दिन मुख्यातिथि ने फीता काटकर किया शुभारंभ।

 

रतसर ( बलिया )
स्थानीय नगर पंचायत के श्री बीका भगत सेवा संस्थान द्वारा संचालित रामलीला मंचन के दुसरे दिन शनिवार की शाम रावण जन्म एवं राक्षसों का अत्याचार आदि का भावपूर्ण मंचन भगवान विष्णु के आरती के साथ शुरू की गई। रामलीला समिति की तरफ से मुख्य अतिथि पिन्टू ने फीता काटकर पूजा अर्चना के बाद रामलीला के मंचन का शुभारंभ किया। वैदिक मंत्रों व विधि-विधान से कमेटी के अध्यक्ष ने राम-लक्ष्मण व सीता का पूजन किया I मौजूद लोगों ने जय श्री राम के जयघोष के नारे लगाए। लीला में लंकापति रावण के जन्म का मंचन दिखाया गया। साथ ही रावण के वाल्यावस्था से लेकर राजा बनने तक के कृत्य को स्थानीय कलाकारों द्वारा जीवंत प्रस्तुति दिखाई गई। रावण ऋषि विश्वश्रवा की दूसरी पत्नी कैकसी के गर्भ से पैदा हुआ था। धन के देवता कुबेर उसके सौतेले भाई थे। कुबेर से रावण वाल्यावस्था से ही विद्रोह करता रहता था। उसका सगा भाई कुम्भकर्ण दशानन के पथ पर चलकर राक्षसी कृत्यों में लिप्त रहता था। जब कि विभिषण शुरुआत से ही इन दोनों से अलग रहकर पले बढे थे। रावण विद्वान के साथ ही आदिदेव भगवान भोलेनाथ का अनन्य भक्त था। भविष्य की देखने की क्षमता भी उसमें थी। किस तरह रावण ने सोने की लंका हथियायी और किस तरह वहां शासन कर राक्षस को बढ़ावा दिया। यह मंचन में दिखाया गया। इस दौरान संतोष भाई, अतुल प्रताप सिंह, मनोज सिंह,अमित यादव, डा. प्रवीण सिंह, सुनील पाण्डेय,अभिषेक वर्मा,नईम अख्तर,अनिल गुप्ता, फैयाज अहमद, सुनील सिंह मौजूद रहे।


रिपोर्ट :-- पीयूष सिंह