Ad Code

Responsive Advertisement

मानदेय न देने पर सरकार के खिलाफ वित्तविहीन शिक्षकों ने प्रर्दशन कर अपनी आवाज़ बुलंद की।

 


रसड़ा(बलिया) माध्यमिक शिक्षा में वित्तविहीन शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर तहसील क्षेत्र के लगभग सभी वित्तविहीन विद्यालयों पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को प्रातः 10 बजे से पठन पाठन बन्द कर आधे घंटे तक मानदेय न देने को लेकर वित्तविहीन शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन अपनी आवाज बुलंद की। । इसी क्रम में चिलकहर ब्लाक के चौकारी गांव स्थित आर एस मेमोरियल शिक्षण संस्थान पर प्रदर्शन के उपरांत मोर्चा के संयोजक डॉ कृष्ण कुमार यादव ने अपने संदेश में कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों की जितनी उपेक्षा मौजूदा भाजपा सरकार ने की है उतना किसी ने नहीं किया है। इसका खामियाजा आने वाले चुनाव में भाजपा को बड़ी हार के साथ भोगना पड़ेगा। आज के इस लोकतांत्रिक आंदोलन को हम सोसल साइटों के माध्यम से भाजपा सरकार की शिक्षा के प्रति की गई उपेक्षात्मक कारगुजारियों को समाज में प्रसारित कर रहे हैं,जो आगे भी जारी रहेगा। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि मानदेय नहीं तो वोट नहीं के एलान पर जारी यह आंदोलन से भाजपा सरकार सफाया निश्चित है । इस अवसर पर प्रदीप जी, आलोक कुमार, आनंद यादव,राजेश आदि अध्यापकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।


रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी