लक्ष्मणपुर (बलिया)
थाना क्षेत्र अंतर्गत पालिया खांस ( बड़का खेत) गांव में गंगा नदी के छाड़न में स्नान करने गए अधेड़ की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को समय लगभग 12:00 बजे राज नरायण सिंह 65 पुत्र स्व.भागी सिंह घर से नहाने के लिए गंगा नदी में गए थे नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। तब तक बगल में ही स्नान कर रहे किसी की नजर पड़ी और शोर मचाया। शोर सुनकर लोग पहुंचे तब तक बहुत देर हो चुका था राज नरायण सिंह गहरे पानी में अंदर चले गए थे। गांव के लोगों ने अथक प्रयास कर उनको बाहर निकाला तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दुखद घटना से परिजनों सहित ग्रामीणों में दु:ख व्याप्त हैं।
न्यूज़ डेस्क बलिया







Social Plugin