स्कूल में पहुंच कर लिया गुरुजनों का आशीर्वाद, छात्र छात्राओं को दिया जीवन में आगे बढ़ने का टिप्स।
सिकन्दरपुर (बलिया)। बलिया मार्ग स्थित गांधी इंटर कॉलेज के समीप शुक्रवार की दोपहर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ विजय रंजन के जनसंपर्क कार्यालय का भव्य उद्घाटन समाजसेवी दद्दन पाण्डेय ने फीता काटकर किया। इस दौरान भाजपा नेता डॉ विजय रंजन ने उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवकुमार गुप्ता अध्यक्ष साहू समाज देवरिया व विशिष्ट अतिथि दद्दन पाण्डेय समेत सभीं मौजूद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का भी फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा नेता डॉ विजय रंजन नें उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आमजनों का आभार जताया। कहा कि किसी भी जन समस्या के लिए कोई भी आमजन बेहिचक मेरे कार्यालय पर आकर मिल सकता है। हमारे द्वारा समस्याओं के तत्काल निराकरण हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, जिससे आम जनता को इधर-उधर चक्कर न लगाना पड़े। इस अवसर पर विभिन्न दलों को छोड़कर आए क्षेत्र के लगभग एक दर्जन लोगों ने भाजपा नेता विजय रंजन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी ग्रहण की। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से प्रयाग चौहान, अशोक गुप्ता डब्ल्यू, केदार प्रसाद, रविंद्र वर्मा, राकेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, राहुल गुप्ता, अश्विनी सिंह, रमेश गुप्ता, नईम भाई, अनूप कुमार, अमित गुप्ता, दीपक वर्मा, विनोद गुप्ता, रमजान अली व रमेश गुप्ता समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इनसेट-
भाजपा नेता ने सनराइज इंग्लिश स्कूल पहुंचकर गुरुजनों का लिया आशीर्वाद-
उद्घाटन कार्यक्रम के उपरांत भाजपा नेता डॉ विजय रंजन ने बालूपुर मार्ग स्थित सनराइज इंग्लिश स्कूल में पहुंचकर सभी गुरुजनों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान भाजपा नेता ने विद्यालय में आयोजित एक स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे प्राथमिक शिक्षा के उपरांत आज 25 वर्षों के बाद मेरे बचपन के इस विद्यालय में आने का मौका मिला है। सनराइज इंग्लिश स्कूल में आकर बचपन के दौरान यहां पर ली गई शिक्षा व विद्यालय से अपनें घर मनियर जीप द्वारा आने जाने का दृश्य आंखों पर तैर गया है। संबोधन के दौरान भाजपा नेता ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के विभिन्न टिप्स भी दिए तथा विधानसभा क्षेत्र सिकन्दरपुर के विकास के लिए सभी से सहयोग व जनसमर्थन भी मांगा।
रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश






Social Plugin