रसड़ा (बलिया) : रसड़ा- मऊ मार्ग के सुलुई गांव के समीप शुक्रवार को अपरान्ह 3.30 बजे छुट्टा पशु से टकराकर बाइक सवार हरि प्रसाद मौर्या (32) पुत्र झारखंडे मौर्या निवासी मुंगेसर थाना सरायलखंसी मऊ गंभीर से घायल हो गए। हरि गोपाल बाइक से रसड़ा आ रहे थे तभी अचानक छुट्टा पशु के सड़क पर आ जाने से उनकी बाइक टकरा गई। जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल रसड़ा अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।


रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी