Ad Code

Responsive Advertisement

डीआरएम ने मालगोदाम की पुर्न स्थापना एवं पार्सल बुकिंग चालू कराने का दिया भरोसा।

 



रसड़ा (बलिया) :डीआरएम रामाश्रय पांडेय ने गुरूवार की देर सायं रसड़ा रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन की साफ-सफाई व प्रकाश की उत्तम व्यवस्था न होने पर नाराजी जाहिर करते हुए संबंधित को फटकरा लगायी। उन्होंने रसड़ा रेलवे स्टेशन के विभिन्न समस्याओ के बारे में स्टेशन अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों से वार्ता की तथा आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य  द्वारा रसड़ा में काफी वर्षों से बंद मालगोदाम की पुर्न स्थापना किए जाने तथा पार्सल  बुकिंग को शीघ्र खोले जाने की मांग की जिस पर डीआरएम ने इस दिशा में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। रेलवे सदस्य  द्वारा रसड़ा होकर चलने वाली इंटरसीटी एक्सप्रेस व उत्सर्ग एक्सप्रेस के पुन: संचालन की ओर ध्यान दिलाये जाने पर उन्होंने इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाये जाने का भरोसा दिलाया। 


रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी