Ad Code

Responsive Advertisement

सावन के आखिरी सोमवारी पर सिकन्दरपुर क्षेत्र के शिव मंदिरों में लगा भक्तों का भारी भीड़।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- रजनीश कुमार)

सावन के आखिरी सोमवारी पर सिकन्दरपुर क्षेत्र के शिव मंदिरों में लगा भक्तों का भारी भीड़।

सिकन्दरपुर (बलिया)। सावन के चौथे और आखिरी सोमवारी पर सभी शिवालयों पर लगा शिव भक्तों का जमावड़ा। सावन के अंतिम सोमवारी पर सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों में सोमवार की भोर से ही शिव भक्तों की भारी भीड़ लग गई। दूर-दूर से पहुंचे शिव भक्तों नें जल चढ़ाने के लिए बाबा भोलेनाथ के

मंदिर में पंक्तियों में खड़े होकर अपने बारी आने का इंतजार किया। उक्त अवसर पर स्थानीय कस्बा सिकंदरपुर के मोहल्ला डोमनपुरा में स्थित श्री चतुर्भुज नाथ मंदिर में भी भक्तों का काफी भीड़ लगा रहा।

सावन के इस लास्ट सोमवारी में भक्तों का काफी भीड़ देखने को मिला। इस दौरान समाजसेवीयों ने भी अपना अपना योगदान के रूप में कुछ ना कुछ भक्तों में वितरण किया।

इस दौरान संजीवनी हॉस्पिटल के डॉ आशुतोष गुप्ता ने भी अपने तरफ से धतूरा फूल तथा पूजा चढ़ाने वाली अन्य सामग्री वितरण करवाया।  इस अवसर पर मंदिर परिसर में सावन के इस लास्ट सोमवारी में हरि कीर्तन तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।