Ad Code

Responsive Advertisement

चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच इमाम चौक पर रखे गये ताज़िये और दुलदुल।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी)

चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच इमाम चौक पर रखे गये ताज़िये और दुलदुल।
-----------------------------------------------------------------
पैनी नज़र बनाये चक्रमण पर पुलिस और प्रशासनिक अमला : आज निकलेगा ताज़िया दफन जुलूस।
----------------------------------------------------------------  
            
रसड़ा (बलिया) मुस्लिम संप्रदाय के मोहर्रम पर्व के नौवीं तारीख़ को नगर एवं ग्रामीण अंचलों के विभिन्न हिस्सों में चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच ताजज़ियादारों द्वारा इमाम चौकों पर ताज़िया और दुलदुल स्थापित कर नियाज़ व फातिहा का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया । इस मौके पर हर वर्ग के लोग ताजज़िया चौकों पर पहुंच कर ताजियों का दीदार कर नेयाज़ फातिहा कराया तथा चौंक परिसर में चल रहे अखाड़ों के खेलों व खिलाड़ियों के करतबों को देखा तथा खिलाड़ियों को इनाम देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जहां हर ताजिया चौक पर पुलिस फोर्स की फिक्स ड्यूटी रही, वहीं स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी नगर सहित पूरे इलाके में मय दल-बदल के साथ चक्रमण करते देखे गए । मोहर्रम के इस नौवीं तारीख़ को रसड़ा नगर में जहां सुन्नी फिरका के मोहल्ला उत्तर पट्टी वह पुरानी कोट वह पश्चिम व मेरूरायकेपूरा मद्दू मोहल्ला के चौक पर स्थापित ताजियों को दखने वह मिन्नतों के लिए पुरुष महिलाओं सहित युवाओं और युवतियों की काफी भीड़ उमड़ी रही, वहीं स्थानीय शीया संप्रदाय के घरों और इमामबाड़ा पर चल रहे नौहाखानी को सुनने और मातम देखने वालों की काफी भीड़ रही । उल्लेखनीय है कि मोहर्रम की सातवीं तारीख़ को मिट्टी और मेहंदी कार्यक्रम जुलूस तथा आठवीं मोहर्रम को निकले अलम का जुलूस व्यापक पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अमला की देख-रख व चौकस सुरक्षा व्यवस्था के बीच सौहार्दपूर्ण ढंग से आपसी प्रेम और भाईचारे के वातावरण में शासन के गाइडलाइन के मुताबिक सकुशल संपन्न हुआ था ।