स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)
श्रावन की अन्तिम सोमवारी को भक्तों का शिव दर्शन को लगा रहा भींड।
नगरा (बलिया)। भक्तों के आराध्य भगवान आशुतोष की आस्था में श्रद्धालुओं की शिवालयों मेें भीड़ रही। सावन के आखिरी सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों में लंबी कतारें लगी रहीं। दोपहर होने तक जलाभिषेक किए जाने का सिलसिला जारी रहा। शिव मंदिरों में ओम नम: शिवाय गूंजता रहा। पंचाक्षर मंत्र का भी उच्चारण कर भक्तों ने भगवान शिव से मंगल कामना की। सावन माह के चौथे सोमवार की भोर से ही नगर पंचायत सहित क्षेत्र के शिवालयों से लेकर मन्दिरों में भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई। प्राचीन शिवमन्दिर ढ़ेकवारी, नरहीं, सधुवाइन कुटी, चचयां, ताडीबडागांव, सिसवार, मलप, मालीपुर, कोठियां, गोठाई, उरैनी, रेकुंवा, पाण्डेय पर कामेशवरनाथ शिव मंदिर धाम सहित क्षेत्र के सभी मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के भक्तों की काफी भीड़ रही। दोपहर होने तक भक्तों ने जलाभिषेक किया। भगवान भोलेनाथ को प्रिय पंचामृत से आशुतोष का अभिषेक किया। गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद, शक्कर आदि से भी अभिषेक किया गया। भक्तों ने वेलपत्र, धतूरा, अबीर, रोरी, भांग, पुष्प, मिष्ठान और फल भी अर्पित किए। भक्तों ने अभिषेक कर अपने आराध्य देवों के देव महादेव से मंगल कामना की। युवतियों सोमवार के व्रत की शुरुआत जलाभिषेक से की। श्रद्धालुओं ने घर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की।







Social Plugin