दुबहर - (बलिया ) स्थानीय पुलिस द्वारा दुष्कर्म कर फरार वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर द्वारा वांछित/वारन्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दुबहर पुलिस को मिली सफलता स्थानीय थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 40/2022 धारा 376,506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित फरार अभियुक्त अमित पासवान पुत्र लल्लन पासवान निवासी ग्राम नगवां थाना दुबहड जनपद बलिया को स्थानीय थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र मय हमराही पुलिस बल के द्वारा अखार चट्टी से शनिवार को लगभग 13.10 बजे गिरफ्तार किया गया।उपरोक्त अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए चालान कर न्यायालय भेज दिया गया ।
अभियुक्त का नाम अमित पासवान पुत्र लल्लन पासवान निवासी ग्राम नगवां थाना दुबहड जनपद बलिया सम्बन्धित अभियोग मु0अ0सं0 40/2022 धारा 376, 506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में राहुल सरोज,सुरेन्द्र कुमार,आशीष पाण्डेय आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता






Social Plugin