Ad Code

Responsive Advertisement

कोविड-19 की जागरूकता हेतु एक गोष्ठी का आयोजन किया गया ।

 


दुबहर - कैशपार माइक्रो क्रेडिट कम्पनी के दुबहर शाखा के तत्वावधान में रविवार के दिन दुबहर स्थित महावीर मंदिर पर कोविड-19 की जागरूकता हेतु एक गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमे दर्जनों गांव के कई समूह की सैकड़ो महिलाएं उपस्थित थी । गोष्ठी के बतौर मुख्यअतिथि दुबहर थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा ने कहा कि कोरोना जैसी भयानक बीमारी से सतर्क रहने की आवश्यकता है । आज लोग मास्क को अपने से दूर कर दिए हैं जब की लापरवाही हानिकारक साबित हो सकती है । इस मौके पर धीरेंद्र प्रताप सिंह अतुल पांडे लाल बहादुर मुकेश यादव अनिल कुमार अरविंद कुमार मनोज कुमार रवि प्रताप सिंह शिव कुमार पांडे सहित अनेक लोग उपस्थित थे । इस मौके पर प्रत्येक समूह की महिलाओं को कोरोना किट का भी वितरण किया गया । साथ ही कैशपार माइक्रो क्रेडिट कम्पनी के सभी स्किम को विस्तार से बताया गया ।

रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता