Ad Code

Responsive Advertisement

दुबहर पुलिस व एसओजी टीम को मिली बड़ी सफलता शराब तस्कर वाहन समेत गिरफ्तार

 


दुबहर (बलिया) - स्थानीय पुलिस व SOG टीम बलिया के संयुक्त अभियान में एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया तथा एक अभियुक्त फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दुबहर पुलिस व SOG टीम बलिया को सफलता मिली।
उल्लेखनीय है कि स्थानीय थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र मय हमराह फोर्स व बलिया SOG टीम प्रभारी एस आई अजय यादव मय हमराह द्वारा चलाये जा रहे सघन चेकिंग में मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त दीपक कुमार सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी ग्राम जाम थाना रसड़ा बलिया को धरनीपुर मोड़ से  गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त दीपक सिंह के कब्जे से फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई वाहन जाईलो कार नम्बर यूपी 48T - 8052 में कुल 30 पेटी में1440 नग कुल मात्रा 259.2 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। 
स्थानीय पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर चालान कर न्यायालय भेज दिया गया।पंजीकृत अभियोग 45/2022 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व 467/468/471 भादवि थाना दुबहड़ जनपद बलिया। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम दीपक कुमार सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी ग्राम जाम थाना रसड़ा जिला बलिया बताया तथा
फरारअभियुक्त का नाम संजय पाण्डेय पुत्र विद्याधर पाण्डेय निवासी ग्राम हजौली थाना गड़वार बलिया है। पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन के पिछे डिग्गी में 30 पेटी अवैध अंग्रजी  शराब जिसमें 15 पेटी 8 PM ब्रांड 180 ml तथा 15 पेटी आफिसर च्वाईश ब्रांड मिला। प्रत्येक पेटी में 48 नग प्रत्येक नग में मात्रा 180 ML कुल 1440 नग, कुल मात्रा 259.2 लीटर  अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। इस मौके पर एस आई शिव कुमार पाण्डये,बेद प्रकाश दूबे SOG, रोहित यादव सर्विलांस सेल,
विजय राय सर्विलांस सेल,अनिल कुमार पटेल SOG, राम आसरे,आशीष पाण्डेय, राहुल सरोज,आशीष पाण्डेय, 
राम सिंह आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।


रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता