नगरा। बुधवार की रात में चली गोली के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से पिस्टल व कारतुस भी बरामद किया है।
19 मई की रात में निमंत्रण से घर लौटते वक़्त कोटेदार को गोली मारकर घायल करने के दो नामजद आरोपियों में से एक आरोपी उत्तम कुमार सिंह निवासी वर्रेबोझ थाना कोतवाली रसड़ा को नगरा थानाध्यक्ष दिनेश पाठक मय हमराह मुखबिर की सूचना पर इसारी सलेमपुर के जाम रसड़ा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया न्यायालय चालान कर दिया। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, कारतूस व खोखा बरामद किया है।
बुधवार को रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के वर्रे बोझ निवासी राम प्रताप सिंह अपने सहयोगी के साथ रात्रि में बाइक से पकड़ी किसी निमंत्रण पर गए थे। वापस लौटते वक्त नगरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर डेहरी के पास बाइक पर पीछे बैठे कोटेदार को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।







Social Plugin