Ad Code

Responsive Advertisement

चैकियां मोड़ पर जनलोक विकास पार्टी की हुई बैठक, प्रहलाद गुप्ता बने कार्यवाहक प्रदेश उपाध्यक्ष



बलियाः जनपद बलिया के बिल्थरारोड में चैकिया मोड़ पर रविवार को जनलोक विकास पार्टी की बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष कुंदन कन्नौजिया ने बैठक में पार्टी के विस्तार पर विशेष जोर देते हुए पार्टी नीतियों से लोगों को अवगत कराया। साथ ही बिल्थरारोड निवासी प्रहलाद गुप्ता को कार्यवाहक प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अबुल कलाम व इसरार अहमद को प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नियुक्त किया। प्रदेश सचिव गोविंद प्रसाद मद्धेशिया ने उक्त पदाधिकारियों के जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद जताते हुए कहा कि देश प्रदेश के विकास में युवाओं की भूमिका अहम है। इसलिए युवाओं को विशेष रुप से देश की


राजनीति में रुचि रखते हुए अपनी पकड़ मजबूत करना चाहिए। बैठक में यूपी के प्रदेश प्रभारी सुनील साहु, राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष गुप्ता व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन कन्नौजिया भी मौजूद रहे।