बिल्थरारोड/ चौकियामोड़।"सृजन एक सोच" एनजीओ द्वारा कोरोना संक्रमण के समय लोगों के बीच भोजन, मास्क, मरीजो को दवाईया व अन्य समान पहुँचाकर असहाय लोगो मे उम्मीद की रोशनी बिखेर रहा है। सोमवार को यह संस्था बिल्थरारोड नगर व क्षेत्र के कुछ गांवो में असहाय, गरीब लोगों को भोजन, मास्क, व दवाइया आदि वितरित किया। ज्ञात हो कि "सृजन एक सोच" NGO भारत में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कौशल विकास आदि क्षेत्रों में कार्य करता है।सृजन के संस्थापक प्रभात सक्सेना ने बताया कि हम पूरे भारत में ग्रामीणों क्षेत्र के बच्चों को मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करते हैं एवं कौशल विकास के क्षेत्र में निपुण बना कर उनको रोजगार मुहैया कराते हैं। सृजन इन सब क्षेत्रों के अलावा देश में उत्पन्न कोरोना महामारी से जूझते लोगों की यथासंभव मदद करता चला आ रहा है।कोरोना संकट के दौरान मदद का ये सिलसिला शुरू से लेकर अब तक अनवरत जारी है।सृजन के जनरल सेक्रेटरी रविन्द्र कुमार ने बताया कि सृजन द्वारा अब तक तकरीबन 100 से अधिक ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मंगाये गए हैं जिनमें 70 कंसन्ट्रेटर अब तक कई शहरों, अस्पतालों आदि को निःशुल्क प्रदान किये जा चुके हैं जिनमें 60 कंसन्ट्रेटर उत्तर प्रदेश में लगाये जा चुके हैं और तकरीबन 140 कंसन्ट्रेटर अभी और लगाए जाने हैं।
इसके अतिरिक्त देश के विभिन्न भागों में कोरोनाकाल में सृजन द्वारा तकरीबन 10000 डेली वेज वर्कर को राशन एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। सृजन द्वारा ऑनलाइन चलाई जा रही मुहिम (बीट कोविड विद सृजन) से लगभग 30,000 लोगों को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सम्बंधित लाभ हुआ तथा लगभग 300 लोगों को निःशुल्क डॉक्टर परामर्श उपलब्ध कराया।
सृजन द्वारा अलग अलग शहरों, गाँवों आदि को मिलाकर तकरीबन 50000 N-95 मास्क वितरित किये गए तथा लगभग 35 गाँवों को पूर्ण सनेटाइज कराया गया।







Social Plugin