45 साल से ऊपर के छूटे हुए फ्रंटलाइन वर्कर को लगा टीका
बलिया।
जनपद में रविवार को 09 केंद्रों पर 13 सत्र लगाकर 264 लोगो का टीकाकरण किया गया |
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० राजेन्द्र प्रसाद ने बताया की रविवार को 9 केंद्रों पर 13 सत्र लगाकर 264 लोगों ने टीका लगवाया । जिले के 45 वर्ष से ऊपर के छूटे हुए 264 फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगाया गया ।लोग टीकाकरण को लेकर उत्साहित दिखे। टीका लगवाने के लिए लोगों का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ महसूस हो रहा है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए ऑनलाइन कोविन पोर्टल 2.0 पर अपना रजिस्ट्रेशन करके लाभार्थी इच्छुक दिनांक के लिए टीकाकरण की अपॉइंटमेंट ले सकता है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है की कोरोना की दूसरी लहर से खुद को व समाज को सुरक्षित रखने के लिए अपने पास के टीकाकरण केन्द्र पर जाकर जल्द से जल्द अपना कोरोना टीकाकरण करवा लें | सभी सरकारी कोरोना टीकाकरण केन्द्रों पर यह टीका पूरी तरह नि:शुल्क है |
उन्होंने बताया कि टीकाकरण की दोनों डोज़ लें और कोरोना की दूसरी लहर से बचने के लिएकि कोरोना के नियमों का पालन करते रहे | मास्क, सैनीटाइज़र, सामाजिक दूरी का पालन ज़रूर करें।







Social Plugin