स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)
गड्ढा खोदने को लेकर दो पक्षो में हुए विवाद में आधा दर्जन लोग घायल।
नगरा(बलिया) थाना क्षेत्र के एकभिटीयां(ताड़ीबड़ागांव) मे रविवार सुबह घर के गेट निर्माण का गड्ढा खोदने को लेकर हुए विवाद मे दो पक्षो मे जमकर लाठी डंडे चले जिसमे दोनो पक्षो के आधा दर्जन लोगो को चोटे आयीं जिसमे गंभीर हालत मे चार को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
एकभिटीयां मे शैलेन्द्र चौहान घर का गेट लगाने के लिए नींव की खुदाई करा रहे थे जिसका प्रतिरोध दुसरे पक्ष ने किया जिस पर देखते ही देखते लाठी डंडे चलने लगे जिसमे शैलेन्द्र चौहान 40, नरेन्द्र चौहान 60 व नागेन्द्र चौहान व सोनकर 45 घायल हो गये वहीं दुसरे पक्ष से मुनेसरी देवी 60, राजन चौहान 40 व रामबेलास 50 वर्ष घायल हो गये।घायलो को मौके पर पहूंची पुलिस ने नगरा सीएचसी पहूंचाई जहां से नरेन्द्र चौहान ,राजन चौहान ,मुनेसरी देवी व को जिलाचिकित्सालय रेफर कर दिया गया। मारपीट की घटना को लेकर तनाव बना हूआ है। नगरा पुलिस ने दोनो तरफ से मुकदमा दर्ज घायलो का ईलाज करा रही है।
थानाध्यक्ष देवेन्द्रनाथ दूबे ने कहा कि घायलो का ईलाज चल रहा है।कठोरतम कार्यवाई होगी।







Social Plugin