स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)
जल निकासी के बह के भर जाने से सैकड़ों एकड़ फसल सड़कर नष्ट।
नगरा (बलिया)। जल निकासी के बह के भर जाने से सैकड़ों एकड़ फसल सड़कर नष्ट होने से क्षेत्र के किसानों को हर साल भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। किसान अनिल कुमार सिंह ने उपजिलाधिकारी रसड़ा को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि खनवर नवादा मौजा में आराजी नम्बर 25 क रकबा 0.251 एकड़ भूमि बह का है जिसके माध्यम से क्षेत्र का बरसात का अतिरिक्त जल बहकर ताल तलैया में निकल जाता है मगर कुछ वर्ष से इस नाला के की सफाई नहीं होने से क्षेत्र का पानी खेतों मे जल जमाव की स्थिति बन जाती जिससे लगे फसल सड़कर नष्ट हो जाते हैं और बुवाई का कार्य भी बहुत प्रभावित होता है। उन्होंने बताया कि इस पत्र पर सिंचाई नहर खण्ड बलिया को सफाई करने का आदेश भी हुआ है मगर एक साल बीत गये आज तक इस सम्बन्ध में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।







Social Plugin