स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)
भाजपा कार्यकताओं द्वारा अधिकारियो पर गम्भीर आरोप।
नगरा (बलिया)। अपनी ही सरकार में भाजपा कार्यकताओं द्वारा अधिकारियो पर गम्भीर आरोप लगाते मिली-जुली करके मामलों के निस्तारण नहीं किए जाने का गम्भीर आरोप लगाया है। ब्लाक क्षेत्र के खनवर नवादा में आवंटित कोटे की दुकान का विवाद प्रदेश सरकार के दरबार पहुंच चुका है। जिले के प्रभारी उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जेपीएस राठौर के सम्मुख प्रस्तुत आरोप पत्र में चोगडा के भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनोज कुमार भारती ने कहा है कि 2020 मे शासनादेश की नियमों की धज्जियां उड़ाकर खनवर में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को कूटरचित कर स्वयं सहायता समूह को आवंटित किया गया है। नामित अधिकारियों द्वारा लोगों मे भ्रम फैलाकर घोषित तिथि 07 अक्टुबर 2020 के एक दिन पहले ही 06 अक्टूबर 2020 को दुकान का प्रस्ताव ऐसे व्यक्ति को किया गया जो स्वयं सहायता समुह की मान्यता ही नहीं रखता है उसके प्रभाव में आकर कोटे का आवंटन कर दिया गया है। गांव की निवासी चिन्ता सिंह के नाम से बिना खुली बैठक के प्रस्तावित कर दिया गया। इनके पति सत्येन्द्र सिंह धनाढ्य और काफी प्रभावशाली हैं। इनको स्वयं के पास फोर ह्वीलर से लगायत हार्वेस्टर मशीन तक है। भारती ने कहा है कि जिन अधिकारियों से दो वर्ष बाद भी न्याय नहीं मिला है उन्हीं से बार-बार जांच कर मामले को ठंडे बस्ते मे डाल दिया जाता है।







Social Plugin