स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)
ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वाधान में विभिन्न ग्राम पंचायतों की बीसी सखियों को ड्रेस वितरण किया गया।
दुबहर (बलिया)- स्थानीय विकास खण्ड पर सोमवार के दिन उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वाधान में नियुक्त विभिन्न ग्राम पंचायतों की बीसी सखियों को ड्रेस के रूप में लाल रंग की साड़ी ब्लॉक मिशन मैनेजर हरीश पाण्डेय के हाथों वितरण किया गया। ब्लॉक मिशन मैनेजर ने बताया कि जो बीसी सखी अपना प्रशिक्षण कर ग्रामपंचायतो में तैनात हैं। उनको शासन द्वारा ड्रेस वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीसी सखी जब भी अपने गांव में जरूरतमंद लोगों को बैंकिंग लेनदेन करने जाएं तो अपने ड्रेस में ही जाएं। इस मौके पर प्रीति दुबे, दीपा गुप्ता, कुसुम पाठक ,सुषमा देवी ,प्रियंका यादव ,जय श्री पांडे, सरिता देवी, बबीता सिंह,ममता देवी ,निधि ,नीतू देवी, रीना देवी ,सुनीता , सुंदरी देवी, आदि लोग मौजूद रही |







Social Plugin