Ad Code

Responsive Advertisement

अमन बेच देंगे, चमन बेच देंगे, कलम के पुजारी, अगर सो गए तो, वतन के पुजारी वतन बेच देंगें।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)

अमन बेच देंगे, चमन बेच देंगे, कलम के पुजारी, अगर सो गए तो, वतन के पुजारी वतन बेच देंगें।


दुबहर (बलिया)- हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सोमवार के दिन पत्रकार वेलफेयर सोसायटी बलिया द्वारा मीडिया सेंटर अखार पर संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पत्रकार वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने कहा कि एक आदर्श पत्रकार को पत्रकारिता करने में अनेक प्रकार की बाधाओं से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने अभी हाल ही की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जिन पत्रकार साथियों ने सच को उजागर करने का प्रयास किया उन्हें प्रताड़ित किया गया।यह सरासर लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास है । कहा कि "अमन बेच देंगे, चमन बेच देंगे, कलम के पुजारी, अगर सो गए तो वतन के पुजारी वतन बेच देंगे" वही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विमल पाठक एवं भारतीय जीवन बीमा निगम के मुख्य जीवन बीमा सलाहकार प्रियम्वद दुबे ने बलिया जनपद के उन तीनों पत्रकारों की बहादुरी को सलाम करते हुए कहा कि उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल जाने से भी गुरेज नहीं किया । कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार मधुसूदन सिंह ने कहा कि पत्रकारिता जगत उद्योगपतियों के चंगुल में फंस गई है। जिससे पत्रकारिता उद्देश्य से भटक रही है। वरिष्ठ पत्रकार श्रवण पांडे ने कहा कि निष्पक्ष और स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए साहस और धैर्य के साथ पत्रकारों में एकजुटता भी आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि ,लेखक डॉ जनार्दन राय ने कहा कि पत्रकार की लेखनी को जेल की सलाखें भी नहीं रोक सकती हैं इतिहास गवाह है अनेक कलमकारों ने जेल में बैठकर भी पत्रकारिता को ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम किया है । जेल के डर से अगर पत्रकार की लेखनी प्रभावित हो गई तो लोकतंत्र कमजोर हो जाएगा। इस मौके पर संतोष तिवारी,इमरान खान, कुलदीप दुबे,धनजी तिवारी, प्रदीप चौरसिया, रामाशंकर तिवारी, विवेक सिंह, सुनील दुबे अजय पांडे, आतिश उपाध्याय, उमाशंकर पाठक, अन्नपूर्णानंद तिवारी, तिलक कुमार, पन्नालाल गुप्ता,गणेशजी सिंह, मुशीर जैदी, संदीप कुमार गुप्ता, नितेश पाठक, वसीम अंसारी, सूर्य प्रताप यादव, डॉ सुरेश चंद्र प्रसाद,पवन गुप्ता, अख्तर अली आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ जनार्दन राय संचालन रणजीत सिंह ने किया एवं अंत मे रमेश चंद्र गुप्ता ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

सम्मानित हुए जनपद के तीन जाबाज पत्रकार।

दुबहर ।  हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर मीडिया सेंटर अखार पर सोमवार को आयोजित संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में जनपद के तीन जांबाज पत्रकार अजीत ओझा, दिग्विजय सिंह एवं मनोज गुप्ता को पत्रकार वेलफेयर सोसाइटी बलिया द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि एवं सभा अध्यक्ष द्वारा स्मृति चिन्ह तथा अंगवस्त्रम से माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।