Ad Code

Responsive Advertisement

किसान विजय दिवस के रूप में मना शरद पवार का जन्मदिन।

 

स्वतंत्रविचार 24 ( न्यूज़ डेस्क बलिया )

किसान विजय दिवस के रूप में मना शरद पवार का जन्मदिन।

मऊ (उत्तर प्रदेश)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसानों , गरीबों व मजदूरों के मसीहा शरद पवार साहब का जन्मदिन किसान विजय दिवस के रूप में धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुरली मनोहर पाण्डेय नें जानकारी देते हुए कहा कि पवार साहब का जन्मदिन के अवसर पर ग्रामीण अंचलों में दर्जनभर गाॅवों में किसान बन्धुओं को साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । श्री पाण्डेय ने कहा कि आज किसानों की बड़ी दुर्दशा हो रही है किसानों को कृषि कार्य हेतु खाद, बीज, समय से मुहैया नही हो रहा है। जिससे किसान परेशान हैं। जबतक किसानों का आय दोगुना नही किया जायेगा, किसानों का कर्ज माफ नही किया जायेगा, सस्ते मुल्य पर खाद एवं बीज उपलब्ध नही कराया जायेगा। तब तक किसानों की दशा बदलने वाली नही है। श्री पाण्डेय ने कहा कि शरद पवार साहब जब कृषि मंत्री थे किसानों का कर्ज एक मुश्त पूरे भारत में माफ किया था। किसानों के लिए उनका आय दोगुना किया था। लेकिन जबसे केन्द्र में भाजपा की सरकार आयी है किसानो की दुर्दशा हो रही है। नौजवानों को रोजगार नही मिल रहा है। आज शिक्षित बेरोजगारों की फौज खड़ी हो रही है। कर कारखाने बन्द हो रहे हैं। नीजीकरण से देश बर्बादी के कगार पर आ गया हैं। आज पूर्वांचल को चीनी का कटोरा कहा जाता था लेकिन समय समय से भुगतान नही होनें से किसानों ने गन्ना बोना बन्द कर दिया । पूर्वांचल में 36 चीनी मिलें थी। 18 चीनी मिले बन्द हो गयी और शेष चीनी मिले बन्द होने के कागार पर है। जिससे गन्ना किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। 
इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि अगर हमारी सरकार केन्द्र में बनती है तो सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ किया जायेगा। बन्द पड़ी चीनी मिलों को चलाया जायेगा। 
कार्यक्रम में अशोक कुमार, मण्डल प्रभारी आजमगढ़ मु. आजाद, हरीशपाल जिलाध्यक्ष राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस, मऊ, गीता सिंह यादव राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के मण्डल अध्यक्ष आजमगढ़ , सुबाषा भारती, डा0 सत्यप्रकाश सिंह प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रवादी चिकित्सा प्रकोष्ठ  एवं मिन्टू यादव सम्मिलित थे। गीता यादव नें कहा कि आजमगढ़ मण्डल में बहुत जल्द ही एक युवा आन्दोल खड़ा किया जायेगा।
-------