Ad Code

Responsive Advertisement

रतसर कला के लाल ने महाराष्ट्र में लहराया परचम।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- पियुष सिंह)

रतसर कला के लाल ने महाराष्ट्र में लहराया परचम।

 रतसर ( बलिया) रतसर के नन्हे स्केटर आघृत आनंद सिंह ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने महाराष्ट्र में आयोजित राज्य स्तरीय स्केटिंग चैंपियनशिप में प्रथम स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी जीत की सूचना पर परिवार के लोगों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया।आघृत आनंद सिंह महाराष्ट्र में अक्सा इंटरनेशनल स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र हैं। इसके पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। अब तक इन्होंने 15 गोल्ड, 10 सिल्वर तथा 5 कांस्य पदक अपने नाम किया है। बता दे कि वर्ष 2023 में होने वाले राष्ट्रीय स्तर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए भी इनका चयन हुआ है। जो 18 व 19 फरवरी को होना सुनिश्चित है।  आघृत आनंद सिंह का लक्ष्य है की वो देश के लिए अधिक से अधिक पदक जीते। जागरूक एक्सप्रेस से फोन पर हुई बातचीत के दौरान आघृत आनंद सिंह ने बताया कि स्केटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उन्हें बहुत अच्छा लगा इससे आगे आने वाले प्रतियोगिताओं में अब और बेहतर प्रदर्शन कर सकूंगा। उन्होंने अपनी सफलता के पीछे माता-पिता शिक्षक व प्रशिक्षक का योगदान अहम माना। उन्होंने कहा कि वह आगे देश के लिए पदक जीतना चाहते हैंI पूर्व प्रधान निर्भयानंद सिंह पोते की उपलब्धियों पर फूले नहीं समा रहे हैं। आघृत आनंद सिंह की जीत के बाद मिठाई बांटकर अपनी खुशियां व्यक्त की। राहुल कुमार सिंह,अरविंद शर्मा ने बताया कि आघृत आनंद सिंह  प्रतिभा के बहुत धनी है। और बहुत मेहनत के साथ अपनी ट्रेनिंग ले रहे हैं।उनसे भारत को और हम सबको बहुत उम्मीद है।