विद्यालय में चोरों ने किया हाथ साफ ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने मौके से एक को पकड़ा।
दुबहर (बलिया)
- स्थानीय क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय सवरूबांध में बीती रात अज्ञात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर विद्यालय में रखे सामान पर हाथ साफ करने का प्रयास किया। विद्यालय के आसपास के घरों के लोगों के जग जाने से मौके पर उनके मंसूबे पूरे नहीं हुए।
ज्ञात हो कि कम कंम्पोजिट विद्यालय सवरूबांध पर गुरुवार की रात लगभग 12:00 बजे चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर विद्यालय के मध्याह्न भोजन योजना का बर्तन, सिलिंडर, अनाज, चुराने का प्रयास कर रहे थे, तभी विद्यालय के आसपास के घर वाले को भनक हो गई उन्होंने संयोग से विद्यालय के कुछ ही दूरी पर मौजूद 100 नंबर की गाड़ी को सूचना दी। जिससे 100 नंबर की पुलिस कर्मियों ने स्थानीय थाने को सूचित कर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स को मंगा लिया तथा चारों तरफ से ग्रामीणों के सहयोग से विद्यालय को घेर लिया । जिसमें से कुछ चोर तो भाग गए लेकिन एक चोर मौके पर ही पकड़ा गया। हालांकि विद्यालय से बहुत कुछ सामान गायब नहीं हुआ है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक प्रधानाध्यापिका प्रीति देवी ने बताया कि पुलिस की छानबीन के बाद मैं विद्यालय के सामानों का मिलान करूंगी उसके बाद ही मालूम चलेगा कि क्या गायब हुआ है। उधर पुलिस ने पकड़े हुए आरोपी से इस कांड में सम्मिलित और लोगों के बारे में जानकारी हासिल करनी शुरू कर दी है। प्रधानाध्यापिका प्रीति देवी ने इस चोरी की घटना की सूचना अपने विभागीय अधिकारियों को तत्काल सूचित कर दिया है।







Social Plugin