Ad Code

Responsive Advertisement

दो बाइक आमने-सामने टकराई, हादसे में एक युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- पियुष सिंह)

दो बाइक आमने-सामने टकराई, हादसे में एक युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम।

रतसर (बलिया) बहादुरपुर कारी गांव के समीप आमने-सामने बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की दोपहर की है।
गड़वार थाना क्षेत्र के बहादुरपुर कारी निवासी 30 वर्षीय सत्येन्द्र पासवान पुत्र रामप्रवेश पासवान दोपहर में अपने गांव से किसी काम के लिए स्थानीय नगर पंचायत रतसर जा रहा था। ज्योंहि गांव से निकलकर  रतसर- पकड़ी मार्ग पर पहुंचा उसी दौरान रतसर की तरफ से तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में सत्येंद्र बुरी तरह से घायल हो गया।  ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी पर लाया गया। जहां स्थित की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्वजनों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मऊ लेकर चले गए जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की दो पुत्र एवं एक पुत्री है।