स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम)
इस मौके पर कार्यालय के बड़े बाबू कर निरीक्षक रवीश कुमार शर्मा आदि लोग लोग उपस्थित रहे।: दिपावली एवं छठ पूजा त्यौहार को देखते हुए नगर पंचायत नगरा में चलाया जा रहा विशेष सफाई अभियान-राजेंद्र प्रसाद
बलिया।
शासन के मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के निर्देश के क्रम में उप जिलाधिकारी रसड़ा प्रशासक नगर पंचायत नगरा सर्वेश यादव के देखरेख में विशेष सफाई अभियान चलाए जा रहा है। अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया है कि दिपावली एवं छठ पूजा को देखते हुए पूरे नगर क्षेत्र में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले महत्वपूर्ण त्यौहार में कहीं गंदगी ना दिखे इसके लिए दोनों शिफ्टों में सफाई के साथ कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है।श्री प्रसाद ने नगर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि झाड़ू लगने के बाद शेष कूड़ा बचता है तो उसे अपने पास रखें और दूसरे शिफ्ट में जब हमारे कर्मचारी जाते हैं तब उनको दे दिया जाए। इधर-उधर गंदगी ना फैलाएं इसके अलावा कोई भी नगर पंचायत की समस्या हो तो कार्यालय पर आवेदन पत्र अपनी शिकायत दर्ज कराइए, ताकि समस्या का समाधान यथा शीघ्र ही कराए जाएं। कार्यालय नगर पंचायत में बड़े बाबू कर निरीक्षक रवीश कुमार शर्मा को भी अवगत करा सकते हैं।







Social Plugin