Ad Code

Responsive Advertisement

 







रतसर (बलिया) बहादुरपुर कारी  निवासी रविंद्र राम व शैलेंद्र राम एक शादी समारोह से लौट रहे थे तभी पकड़ी थाना क्षेत्र के उकछी स्थिति नागेश्वरी देवी बालिका इंटर कॉलेज के पास घात लगाकर गुरुवार की रात कुछ लोगों वहां मौजूद थे बरात से लौटते दोनों युवकों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवकों के चिल्लाने की आवाज सुन कर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इनकी चोट की गंभीरता को देखते हुए जिला चिकित्सालय तत्काल भिजवा दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है। एसएचओ पकड़ी राममिलन ने बताया कि वही घायल रविंद्र राम की तहरीर पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करके और सख्ती से कार्रवाई की जा रही है