Ad Code

Responsive Advertisement

रमजान व ईद को लेकर प्रशासन एलर्ट मोड में कस्बे में किया रूट मार्च।।

 


स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- पियुष सिंह)

रतसर (बलिया) रमजान व ईद को लेकर प्रशासन एलर्ट मोड पर है। सर्वत्र शांति व्यवस्था के लिए पुलिस चक्रमण कर रही है। बुधवार की देर शाम को पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने दल बल के साथ कस्बे में रूट मार्च किया। रतसर गांधी आश्रम चौराहा से बाजार होते हुए दक्षिणी चट्टी तक रूट मार्च करते हुए लोगों से सौहार्दपूर्ण तरीके से सभी पर्व मनाने की अपील करते हुए दिखाई पड़े। उन्होंने कहा कि कोई भी त्यौहार हमें शांति और सौहार्द का संदेश देता है। हमें मिलकर इस परंपरा को सदैव कायमखनी है शांति व्यवस्था को यदि कोई भी बिगाड़ने का काम कर रहा है। तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें उन्होंने सड़क किनारे सब्जी बेचने वाले एवं दुकानदारों से भी समस्या जानी और विश्वास दिलाया की पुलिस आपके साथ हैं। जहां संदिग्ध वाहनों, संदिग्ध वस्तु, संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई इसके अलावा दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहनों का चालान किया गया। उनके साथ सीओ सिटी भूषण बर्मा, थाना प्रभारी श्रीधर पाण्डेय कांस्टेबल नागेंद्र पटेल, राकेश कुमार, विशाल गौतम सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।