स्वतंत्रविचार 24 (रजनीश कुमार, दिलशाद अहमद)
सिकन्दरपुर(बलिया) बिल्थरारोड़ मार्ग पर स्थिति स्थानीय नगरा चौराहा के समीप बुधवार को कार व टेम्पो में आमने सामने से टक्कर हो गई। जिससे टेम्पो चालक सहित उस पर सवार मां बेटी घायल हो गईं।घायलों का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के चक कलन्दर गांव निवासी सुनीता देवी (35)पत्नी संजय राजभर अपनी पुत्रियों कु. वन्दना(4)एवं गुड़िया चार माह के साथ टेम्पो से सिकन्दरपुर बाजार में दवा लेने आ रही थी।टेम्पो जैसे ही नगरा चौराहा के थोड़ा आगे पेट्रोल पम्प के सामने पहुंचा कि बस स्टेशन चौराहा सिकन्दरपुर की तरफ से जा रही कार से टक्कर हो गई।जिससे टेम्पो पर सवार सुनीता व वन्दना सहित उस का चालक कमलेश यादव(30)पुत्र उदयनारायण यादव घायल हो गए।दुर्घटना के बाद चालक कार ले कर भाग गया जबकि मौक़े पर इकट्ठा लोगों ने इलाज हेतु घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया ।जहां वे खतरे से बाहर बताए जाते हैं।







Social Plugin