स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)
नगरा (बलिया)। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पर ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन गुरुवार को हुआ। स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेले में लगभग 500 लोगों का निशुल्क परीक्षण कर दवा का वितरण किया गया। मेले में लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी देने के साथ ही उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उससे लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया गया। सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि सरकार की मंशा है कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से जो भी कार्यक्रम व योजनाएं संचालित की जा रही हैं, उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठाएं। प्रदेश सरकार की ओर से 18 से 23 अप्रैल के बीच सभी ब्लॉकों में विशेष मेले आयोजित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मेले में हर तरह के मरीजों का जांच व उपचार किया जा रहा है। सांसद ने कहा कि मेले का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार कर लोगों को मेले में आने के लिए प्रेरित करें। एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि मेले का मकसद एक ही परिसर में स्वास्थ्य विभाग की सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं जिससे लोग एक ही समय पर इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की क्रमशः जानकारी दी। भाजपा के वरिष्ठ नेता छट्ठू राम, जिला महामंत्री आलोक शुक्ला,खंड विकास अधिकारी विनय वर्मा, एबीएसए निर्भय नारायण सिंह,सीएचसी अधीक्षक डॉ सर्वेश कुमार गुप्ता,पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल सिंह डॉ. रिंकेश, डॉ. फैय्याज, एलबी सिंह, राजू सोनी, गुड्डू पांडेय, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष कंचन वर्मा, पृथ्वीपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन मण्डल अध्यक्ष अरविंद नारायण सिंह ने किया







Social Plugin