Ad Code

Responsive Advertisement

 







नगरा। कस्बा निवासी 34 वर्षिय पूर्व जिला केशरी को सांस में तकलीफ होने के कारण परिवार के लोगों ने उसे लेकर फातिमा जा रहे थे तब तक रास्ते में ही दम उखड़ गया जिससे परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। शव के घर पहुंचते ही लोगों का तांता लगा रहा। नगरा थाना क्षेत्र के नगरा बेल्थरा मार्ग स्थित यूनियन बैंक के समीप गुड्डू पहलवान उर्फ कल्लू पुत्र बेनी प्रसाद एक सप्ताह से तबियत खराब चल रहा था शुक्रवार को एकाएक स्वांस लेने में तकलीफ बढ़ने लगी  तो आक्सीजन की आवश्यकता के लिए पास के नीजि अस्पताल में ले गये जहां इलाज करने से मना कर दिया गया इसके बाद परेशान परिजनों ने आनन-फानन में मऊ के फातिमा अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजन उसे वापस घर लेकर चले गये। मृतक अपने घर का होनहार था जो अपने पीछे मां, पत्नी, दो लड़के तीन पुत्रियां छोड़ गया है‌। अन्तिम संस्कार तुर्तीपार के श्सशान घाट पर कर दिया गया।