Ad Code

Responsive Advertisement

 






नगरा। थाना क्षेत्र के कोठिया चट्टी पर स्थित डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर की प्रतिमा को गुरुवार की देर शाम 7.30 बजे अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने की यह पांचवीं घटना है। प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी रसड़ा के साथ नगरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में पुलिस संरक्षण मे रातों रात प्रतिमा का रंग रोगन मरम्मत कराकर मामले को शांत कराया। प्रतिमा की पुलिस निगरानी तेज कर पहरा बढ़ा दिया गया है।