Ad Code

Responsive Advertisement

समाजवादी पार्टी ने धनजी यादव को सौंपी समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)

समाजवादी पार्टी ने धनजी यादव को सौंपी समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान।

दुबहर, बलिया (स्वतंत्रविचार 24) - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने शिवपुर दीयर नई बस्ती ब्यासी निवासी धनजी यादव को सयुस की टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष नामित किया है। जिससे क्षेत्र के युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष धनजी यादव ने बतलाया कि मेरे जैसे सामान्य किसान के बेटे को प्रदेश की टीम में जगह देकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मेरे ऊपर जो भरोसा जताया है उसके लिए मैं अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी का आजीवन आभारी रहूंगा। कहा की पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने के साथ-साथ आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशियों को चुनाव जीता कर सदन में भेजना है। 
उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर राहुल कुमार मिश्रा, राकेश ठाकुर, डॉ. हरेंद्र नाथ यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पवन गुप्ता, सत्येन्द्र राम, श्यामलाल राम, हरिद्वार यादव, बच्चा यादव आदि लोगों ने बधाई दी है।