स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी)
रसड़ा नगर गौशाले का औचक निरीक्षण : व्यवस्था से अधिकारी रहे संतुष्ट।
-----------------------------
रसड़ा (बलिया) शहरों और गांवों में छुट्टा घुमन्तु गोवंशों को आश्रय देने एवं उनकी देखरेख करने तथा उन्हें आहार मुहैया कराने के लिये सरकार द्वारा चलाए जा रहे अनेकों योजनाओं के तहत शासन स्तर से हर शहर व ग्रामीण अंचलों में गौशालों का निर्माण करा कर इसमें गांवों एवं नगरों में घूम रहे घूमंतू आवारा गोवंशों को रख कर उनकी समुचित देखभाल करने तथा उन्हें समय से दाना पानी देने व जरुरत पड़ने पर उनकी चिकित्सीय व्यवस्था की गई है । इसी के तहत रसड़ा आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र के बनिया बांध में बने गौशाला में सोमवार की सुबह तकरीबन आठ बजे जिला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी जी. सिंह द्वारा औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान डा० सिंह ने गोशाला में मौजूद गायों आदि के दाना पानी व साफ़ सफाई इत्यादि बिंदुओं का गंभीरता पूर्वक गहनता से जांच पड़ताल करने उपरांत मौके पर मौजूद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद से वार्ता के दौरान गौशाला को जल जमाव व गन्दे पानी से बचाने के लिए जल्द से जल्द सोख्ता बनाये जाने का सुझाव एवं अपेक्षित दिशा निर्देश दिया । सूत्रों के मुताबिक मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० जी.सिहं नगर पालिका रसड़ा के अधीन चल रहे इस गौशाले की व्यवस्था से काफी संतुष्ट दिखे ।







Social Plugin