स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी)
हाई कोर्ट के आदेश पर चल रही जांच में डीएम सौम्या अग्रवाल मौके पर पहुंचीं।
---------------------------
रसड़ा (बलिया ) रसड़ा नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला मेरुराय का पूरा में एक मकान का प्रशासनिक स्तर से जबरन कब्जा कराये जाने मामले में मां. हाई कोर्ट के सख्त तेवरों व आदेश से उच्च स्तरीय जांच कार्रवाई के क्रम में सोमवार को अपरान्ह काल तकरीबन 3:45 बजे जिलाधिकारी बलिया सौम्या अग्रवाल अचानक स्थलीय निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंची तथा लोगों से बातचीत कर उनकी बातों को गंभीरता से सुना मामले में सत्यता की जानकारी ली। डीएम सौम्या अग्रवाल के साथ तहसीलदार रसड़ा प्रभात कुमार सिंह मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि कोर्ट में
विचाराधीन विवादित मकान पर प्रशासनिक बल से कराये गए कब्जे के मामले मे पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने रसड़ा प्रभारी निरीक्षक क्राइम इंस्पेक्टर राकेश सिंह को लाइन हाजिर करते हुए मामले में संदिग्ध भूमिका रसड़ा उत्तरी पुलिस चौकी प्रभारी रवींद्र पटेल को निलंबित किया जा चुका है ।







Social Plugin