Ad Code

Responsive Advertisement

दो भागों में बंटी चलती मालगाड़ी : रेलवे फाटक पर आवागमन ठप।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी)

दो भागों में बंटी चलती मालगाड़ी : रेलवे फाटक पर  आवागमन ठप।
-------------------------------------------------------------------------

रसड़ा ( बलिया ) मऊ की ओर से रसड़ा होकर बलिया रही तेज रफ्तार मालगाड़ी ( DNAZA ) के कुछ बोगियां रसड़ा समीपी ग्राम गढ़िया और रसड़ा के बीच अचानक दो हिस्सों में अलग हो जाने के चलते कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया , हालांकि संयोग की बात रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और जैसे ही चालक को जानकारी हुई वह इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को रोका और इंजन को फिर पीछे ले जाकर छूटे हुए डिब्बों को पुनः जोड़कर मालगाड़ी को रसड़ा रेलवे स्टेशन लाया। रेलवे सूत्रों की मानें तो मऊ-इंदारा  की तरफ से बलिया की तरफ़ जाने वाली मालगाड़ी रात के 8.37 बजे रसड़ा रेलवे स्टेशन से करीब एक किमी पहले गढ़िया रेलवे क्रासिंग को पार कर ज्यों ही आगे बढ़ी कि इसी बीच उसकी कपलिंग लूज होने के चलते मालगाड़ी के पीछे लगे गार्ड के डब्बा समेत करीब 10 बोगी अलग होकर पीछे रह गई । चालक को इसकी जानकारी तब हुई जब मालगाड़ी रसड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंच चुकी थी। इसके बाद रेल कर्मचारियों की मदद से मालगाड़ी को वापस ले जाया गया और पीछे छूटे बोगियों को जोड़कर मालगाड़ी पुनः रसड़ा रेलवे स्टेशन पर आकर खड़ी हो गयी। इसके चलते छितौनी क्रासिंग भी काफी देर तक बंद रहा लिहाजा रसड़ा-नगरा मार्ग पर लम्बा जाम लग गया तथा काफी देर तक आवागमन ठप रहा ।