Ad Code

Responsive Advertisement

जिले भर में घर-घर तिरंगा फहराने के लिए शहर में हो रही हैै, बेहतरीन साफ सफाई-रामबदन यादव

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश)

जिले भर में घर-घर तिरंगा फहराने के  लिए शहर में हो रही हैै, बेहतरीन साफ सफाई-रामबदन यादव

बलिया। मा0 मुख्यमंत्री योगी जी के निर्देश पर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के निर्देश के क्रम में उप जिलाधिकारी रसड़ा प्रशासक नगर पंचायत नगरा सर्वेश यादव के क्रम में जिले भर मे घर-घर तिरंगा फहराने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में नगरा के अधिशासी अधिकारी रामबदन यादव अपने सहयोगियों के साथ लगातार तीन दिन से बैठक कर रहे हैं। इस प्रोग्राम को सफल बनाना है और अच्छा संदेश देना है हम चाहेंगे कि कर्मचारी ईमानदारी से कार्य करें। किसी तरह की कोई शिकायत न मिले। साथ ही त्यौहार मोहर्रम का जुलूस उसके अलावा सावन माह कांवरिया के जुलूस को देखते हुए उन सभी मार्गों को साफ-सफाई चूने का छिड़काव किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि शहर में जहां पानी लगा है वहा  बेहतरीन साफ सफाई कीटनाशक दवा का छिड़काव किया ज़ा रहा है। रवीश कुमार शर्मा बाबू/टैक्स कलेक्टर, वरिष्ठ लिपिक प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।