Ad Code

Responsive Advertisement

त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों पर निर्वाचन के लिए आरओ-एआरओ की तैनाती।

 


बलिया: त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों पर निर्वाचन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अदिति सिंह ने 15 विकास खण्डों में निर्वाचन अधिकारी (आरओ) व सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) की तैनाती कर दी है। विकास खण्ड हनुमानगंज में आईटीआई सीयर के प्रधानाचार्य रविन्द्र पटेल को आरओ व एडीओ सहकारिता सीयर को एआरओ, बैरिया में अपर जिला सहकारी अधिकारी विनोद कुमार व एडीओ आइएसबी बैरिया को एआरओ बनाया है। पंदह में पशु चिकित्साधिकारी सत्यप्रकाश सिंह को आरओ व एडीओ सहकारिता पंदह सूर्यनाथ यादव को एआरओ, बांसडीह में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक श्रीवास्तव को आरओ व एडीओ मुनेश वर्मा को एआरओ, गड़वार में एई जल निगम अभिनव गुप्ता को आरओ व एडीओ परमेश्वर यादव को एआरओ, सोहांव में एक्सईएन जल निगम अंकुर श्रीवास्तव को आरओ व एडीओ ज्ञानेंद्र यादव को एआरओ नियुक्त किया गया है। विकास खण्ड नगरा में अपर संख्याधिकारी आनंद चौरसिया को आरओ व एडीओ रमाकांत राम को एआरओ, चिलकहर में अपर जिला सहकारी अधिकारी समरजीत को आरओ व एडीओ रविन्द्र पांडेय को एआरओ, रसड़ा में सहायक अभियंता जल निगम विनोद जायसवाल को आरओ व एडीओ विजेंदर यादव को एआरओ, दुबहड़ में जिला प्रशिक्षण अधिकारी रामबहाल को आरओ व एडीओ सन्तोष पांडेय को एआरओ, बेलहरी में युवा कल्याण अधिकारी को आरओ व एडीओ उदयभान मल्ल को एआरओ, हनुमानगंज में एई जल निगम सिकन्दर पटेल को आरओ व एडीओ अशोक सिंह को एआरओ, मनियर में महिला पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य राजेश कुमार को आरओ व एडीओ सुनील यादव को एआरओ, मुरली छपरा में पशु चिकित्साधिकारी लालजी यादव को आरओ व एडीओ मुन्ना चौहान को एआरओ तथा विकास खण्ड रेवती में पीओ नेडा प्रकाश शर्मा को आरओ तथा एडीओ जितेंद्र कुमार को एआरओ के रूप में नियुक्त किया गया है।


रिपोर्ट :-- मोo अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम