Ad Code

Responsive Advertisement

मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के लिए बैठक।

 


(बलिया)। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण बलिया श्री बद्री विशाल पाण्डेय की अध्यक्षता में आज दिनांक 07.12.2021 को समय 03ः30 बजे प्री-ट्रायल बैठक माननीय महोदय के विश्राम कक्ष में आहूत की गयी। जिसका संचालन सिविल जज (सी0डि0)/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा  प्राधिकरण बलिया श्री सर्वेश कुमार मिश्र, द्वारा किया गया। उक्त बैठक में दिनांक 11.12.2021 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में मोटर दुर्घटना सम्बन्धित मामलों का निस्तारण किये गये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया। उक्त बैठक में अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0-03/नोडल अधिकारी श्री हुसैन अहमद अंसारी, सिविल जज (सी0डि0)/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सर्वेश कुमार मिश्र, श्री कन्हैया राय एडवोकेट, श्री शान्ती स्वरूप एडवोकेट, श्री सी.पी.एन. सिंह एडवोकेट, श्री महेश शरण एडवोकेट, श्री वेद प्रकाश यादव एडवोकेट एवं श्री अमित कुमार पाण्डेय उपस्थित रहें।


रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश